CTET Answer Key 2026: सीटेट परीक्षा 2026 प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सी टी ई टी (CTET) 2026 की Provisional Answer Key आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर सकता है। 2026 की CTET परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान करने के लिए आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। CBSE बोर्ड किसी भी समय Fainal Answer Key लिंक एक्टिव कर सकता है।
CTET Answer key क्यों है महत्वपूर्ण?
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तरों से कर सकेंगे। इससे उन्हें परीक्षा में प्राप्त संभावित अंकों (Expected Score) का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। और वह अपने स्कोर से संतुष्ट हो जाते हैं
सी टी ई टी की आंसर-की के साथ ही बोर्ड ‘ऑब्जेक्शन विंडो’ (Objection Window) भी खोलेगा। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर अभ्यर्थी को आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकता है। विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस किया जाता है और उत्तर में संशोधन किया जाता है।
CTET Answer Key 2026 ऐसे डाउनलोड करें:
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर “CTET Jan 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपकी OMR शीट और आंसर-की की स्कैन कॉपी दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
- आपत्ति (Objection) कैसे दर्ज करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Objection लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- संबंधित प्रश्न का चयन कर अपनी आपत्ति दर्ज करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फाइनल सबमिट कर पुष्टि पेज डाउनलोड कर लें।
- फाइनल आंसर-की और रिजल्ट
- प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसी के आधार पर CTET 2026 का रिजल्ट घोषित होगा।
- CTET परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक (150 में से 90) प्राप्त करने होते हैं। वहीं SC/ST/OBC वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक (150 में से 82) निर्धारित हैं।
CTET सर्टिफिकेट क्यों जरूरी?
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए CTET सर्टिफिकेट अनिवार्य माना जाता है। इस बार परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि आंसर-की जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर सकें। अगर आपको हमारे इस पोस्ट में कुछ त्रुटि लगे तो हमें नीचे कमेंट में सलाह दें हम अपनी पोस्ट को और बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और त्रुटि को सुधार करेंगे धन्यवाद हमारे इस पोस्ट से विद्यार्थियों को सही जानकारी और सटीक जानकारी प्रदान करनी है आधिकारिक जानकारी के लिए आप सीबीएसई बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं,
https://onlinebiharknowledge.com/Md Imdad is an article writer and graphic designer who loves creating educational content, sharing updates on Government Yojana, and providing job-related news. He is currently a Deled { Diploma in Elementary Education } Final Student. With 2 years of experience in writing and graphic design, Md Imdad focuses on making content that is easy to understand and helpful to readers.In his free time, he enjoys traveling, reading, and Writing, The purpose of writing content is to keep providing job related updates to needy people